Home » ताजा खबरें » उत्‍तर प्रदेश » UP Politics: यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी का सपा PDA पर तीखा हमला, कहा- यह पारिवारिक दलों का गठजोड़

UP Politics: यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी का सपा PDA पर तीखा हमला, कहा- यह पारिवारिक दलों का गठजोड़

Share :

UP BJP President Pankaj Chaudhary

Share :

लखनऊ, 23 दिसंबर 2025। UP Politics: उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने समाजवादी पार्टी (सपा) के बहुचर्चित PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फॉर्मूले पर जोरदार प्रहार किया है।

इसे भी पढ़ें- UP Politics: यूपी में रामदास आठवले की एंट्री, बढ़ाएंगे मायावती और अखिलेश की मुश्किलें

पार्टी मुख्यालय में आयोजित अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने PDA को ‘पारिवारिक दल एलायंस’ करार देते हुए कहा कि यह कोई स्थायी सामाजिक गठबंधन नहीं, बल्कि समय और राजनीतिक लाभ के अनुसार बदलने वाला पारिवारिक दलों का अस्थायी गठजोड़ मात्र है। सपा जब सत्ता में रही, तब उसने PDA की मूल भावना को कभी गंभीरता से नहीं अपनाया, बल्कि निर्णय हमेशा परिवारवाद और व्यक्तिगत हितों पर आधारित रहे।

पंकज चौधरी ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी आज तो पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों की बात करती है, लेकिन उसका व्यवहार चुनिंदा परिवारों और नेताओं तक सीमित रहा है। PDA केवल चुनावी मौसम में उभरता है और चुनाव खत्म होते ही इसका स्वरूप बदल जाता है। यह स्पष्ट करता है कि सपा के लिए PDA कोई सच्ची विचारधारा नहीं, बल्कि महज राजनीतिक मजबूरी है।

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जब आजम खान जैसे प्रभावशाली अल्पसंख्यक नेता पार्टी में थे और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाया गया, उस समय भी PDA संतुलन का ध्यान नहीं रखा गया। इससे साफ है कि सपा के फैसले सामाजिक न्याय पर नहीं, बल्कि पारिवारिक और निजी लाभ पर टिके होते हैं। चौधरी ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता अब सपा की इस दोहरी राजनीति को अच्छी तरह समझ चुकी है।

लोग जानते हैं कि PDA के नाम पर सपा केवल भ्रम फैला रही है, जबकि भारतीय जनता पार्टी ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के सिद्धांत पर ईमानदारी से काम कर रही है। भाजपा की राजनीति सेवा, संगठन और समर्पण पर आधारित है, जहां कार्यकर्ता पार्टी की असली रीढ़ हैं। सपा का PDA वक्त के साथ बदलता रहता है, लेकिन भाजपा की नीति और नीयत स्पष्ट तथा स्थिर है।

यही वजह है कि प्रदेश की जनता लगातार भाजपा पर भरोसा जता रही है और भविष्य में भी सपा के खोखले गठबंधनों को नकार देगी।पंकज चौधरी की यह प्रेस कॉन्फ्रेंस 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा की रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है, जहां PDA की काट के रूप में ओबीसी और अन्य वर्गों को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें- UP Politics: ओवैसी की AIMIM ने सपा के PDA पर खींची तलवार, मुस्लिम वोट में सेंध की तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
News Portal Development Services in Uttar Pradesh
Cricket Score
सबसे ज्यादा पड़ गई
Share Market

शहर चुनें

Follow Us