Home » ताजा खबरें » UP News: आचार्य प्रमोद कृष्णम का विपक्ष पर तीखा प्रहार, ‘भारत को बांग्लादेश बनाना चाहते हैं राहुल-अखिलेश’

UP News: आचार्य प्रमोद कृष्णम का विपक्ष पर तीखा प्रहार, ‘भारत को बांग्लादेश बनाना चाहते हैं राहुल-अखिलेश’

Share :

UP News

Share :

हापुड़, 22 दिसंबर 2025। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर में नेह नीड़ फाउंडेशन के पांचवें वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने विपक्षी दलों, खासकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर जोरदार हमला बोला।

इसे भी पढ़ें- UP News: 7.5 लाख बच्चों के अभिभावकों के खाते में जल्द आएंगे 1200 रुपये, इस काम के लिए भेजी जाएगी धनराशि

ब्रजघाट में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे आचार्य प्रमोद ने राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर बोलते हुए विपक्ष की आलोचना की और कहा कि वे बिना वजह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसलों का विरोध कर देश को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने 2027 के यूपी विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर भी सलाह दी।

आचार्य प्रमोद ने विपक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष भारत को बांग्लादेश बनाना चाहता है, जो भारतीय लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। वे प्रधानमंत्री मोदी से नफरत में अंधे होकर राष्ट्रीय हित के फैसलों का भी विरोध करते हैं। उन्होंने व्यंग्य भरे लहजे में कहा कि अगर एक दिन प्रधानमंत्री कहें कि सूरज पूर्व से उगता है, तो राहुल गांधी और उनकी टीम कहेगी कि प्रधानमंत्री गलत हैं।

विपक्ष संसद को कबड्डी का मैदान बनाना चाहता है और देश को अस्थिर करने पर तुला है। कोडीन कफ सिरप मामले पर अखिलेश यादव के बयानों की आलोचना करते हुए आचार्य प्रमोद ने कहा कि अखिलेश पढ़े-लिखे और काबिल नेता हैं, लेकिन राहुल गांधी के नेतृत्व में आने के बाद से वे भी ऊटपटांग और गैर-जिम्मेदाराना बयान देने लगे हैं। ऐसा लगता है कि राहुल गांधी का प्रभाव अखिलेश के सिर चढ़कर बोल रहा है।

उन्होंने अखिलेश से अपील की कि 2027 के चुनाव नजदीक हैं, इसलिए भारतीय लोकतंत्र की गरिमा समझते हुए समाजवादी विचारधारा को जिम्मेदारी से पेश करें। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा हिजाब विवाद पर आचार्य प्रमोद ने उनका बचाव किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री राज्य के अभिभावक और पिता जैसे होते हैं। नीतीश कुमार ने सिर्फ अपनी बेटी का घूंघट ठीक किया, इसमें हंगामा करने की जरूरत नहीं। ऐसे मुद्दों को राजनीतिक लाभ के लिए अनावश्यक तूल दिया जाता है।

मस्जिद और चर्च निर्माण के मुद्दे पर आचार्य प्रमोद ने स्पष्ट किया कि उन्हें इससे कोई आपत्ति नहीं है। हजारों मस्जिदें पहले से हैं, एक और बनने से फर्क नहीं पड़ता, लेकिन धार्मिक स्थल हमलावरों या लुटेरों के नाम पर नहीं बनने चाहिए। निर्माण शांतिपूर्ण उद्देश्यों से होना चाहिए। भारत की विविधता को बनाए रखना जरूरी है।आचार्य प्रमोद कृष्णम पूर्व कांग्रेस नेता हैं और अक्सर राहुल गांधी व विपक्ष की आलोचना करते रहते हैं। इस कार्यक्रम में उनके बयानों ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।

इसे भी पढ़ें- UP News: यूपी सरकार का सख्त फैसला, अगले 6 महीने तक एस्मा लागू, हड़ताल नहीं कर सकेंगे सरकारी कर्मचारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
News Portal Development Services in Uttar Pradesh
Cricket Score
सबसे ज्यादा पड़ गई
Share Market

शहर चुनें

Follow Us