Home » क्राइम » UP Crime: कानपुर देहात में सनसनीखेज वारदात, इकतरफा प्यार में पागल युवक की तांत्रिक ने की हत्या

UP Crime: कानपुर देहात में सनसनीखेज वारदात, इकतरफा प्यार में पागल युवक की तांत्रिक ने की हत्या

Share :

UP Crime

Share :

 कानपुर, 1 दिसंबर 2025: UP Crime:  उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। इकतरफा प्यार में पागल 28 वर्षीय गल्ला व्यापारी राजाबाबू की तांत्रिक ने ही चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी। राजाबाबू एक युवती से एकतरफा मोहब्बत करता था, जिसकी शादी अप्रैल 2025 में हो चुकी थी। युवती को वश में करने के चक्कर में वह तंत्र-मंत्र और वशीकरण का सहारा लेने लगा।

इसे भी पढ़ें- Delhi Crime: 221 दिन की मोहब्बत, कोर्ट मैरिज और फिर हत्या कर जंगल में फेंका शव, खुद कोर्ट में किया सरेंडर

शिवली थाना क्षेत्र के अरशदपुर गांव का रहने वाला राजाबाबू बिहारीपुरा निवासी तांत्रिक नीलू गौतम के संपर्क में आया। नीलू गौतम को पंचमपुरवा के नीरज राजपूत ने राजाबाबू से मिलवाया था, क्योंकि नीरज की ससुराल राजाबाबू के गांव में ही है। तांत्रिक ने वशीकरण कराने के नाम पर राजाबाबू से डेढ़ लाख रुपये वसूल लिए और वह और ज्यादा पैसे मांग रहा था। 24 नवंबर 2025 की शाम करीब साढ़े पांच बजे राजाबाबू तांत्रिक से औनहां नुनारी बहादुरपुर में मिला। दोनों ने मिलकर अंग्रेजी शराब का टेट्रा पैक, क्वार्टर, पूजा-पाठ का सामान और मिठाई खरीदी।

इसके बाद दोनों केसरी निवाद सैयद बाबा की मजार के पास पहुंचे। तांत्रिक ने वहां तंत्र-क्रिया का नाटक शुरू किया और दोनों ने शराब पी। नशे में राजाबाबू ने जब डेढ़ लाख रुपये देने के बावजूद वशीकरण नहीं होने की शिकायत की तो बात बिगड़ गई। कहासुनी इतनी बढ़ी कि तांत्रिक नीलू गौतम ने चाकू निकाला और राजाबाबू के सीने में कई वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद लाश को झाड़ियों में फेंककर फरार हो गया। 25 नवंबर को मजार के पास झाड़ियों में राजाबाबू का शव मिला।

सीने पर गहरे घाव थे और आसपास खून बिखरा पड़ा था। शव के पास से उस युवती की दो तस्वीरें भी बरामद हुईं, जिससे वह प्यार करता था। पुलिस ने मौके से शराब के टेट्रा पैक बरामद किए। क्यूआर कोड स्कैन करने पर औनहां का शराब ठेका पता चला। सीसीटीवी फुटेज में राजाबाबू और तांत्रिक को एक साथ देखा गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तांत्रिक नीलू गौतम को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने पूरा जुर्म कबूल कर लिया।

उसके पास से मृतक का मोबाइल फोन, एक लाख नकद, हत्या में इस्तेमाल चाकू और अन्य सामान बरामद हुआ। आरोपी तांत्रिक पर पहले भी दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज है। फिलहाल उसे जेल भेज दिया गया है। यह घटना एक बार फिर अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी व हिंसा की काली सच्चाई उजागर करती है।

इसे भी पढ़ें- UP Crime: ऑनलाइन गेम की लत ने उजाड़ दी जिंदगी, 10 लाख हारने से परेशान बेटे ने मां को मार डाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
News Portal Development Services in Uttar Pradesh
Cricket Score
सबसे ज्यादा पड़ गई
Share Market

शहर चुनें

Follow Us