Home » ताजा खबरें » उत्‍तर प्रदेश » UP Cold Wave: उत्तर प्रदेश में ठंड और घने कोहरे का कहर, वाराणसी सहित कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

UP Cold Wave: उत्तर प्रदेश में ठंड और घने कोहरे का कहर, वाराणसी सहित कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

Share :

UP Cold Wave

Share :

लखनऊ, 26 दिसंबर 2025। UP Cold Wave: उत्तर प्रदेश में सर्दी का सितम जारी है। रातें बेहद ठंडी हो रही हैं। हालांकि, दिन में धूप निकलने से कुछ राहत मिलती है। मौसम विभाग ने 26 दिसंबर को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में घने से अत्यंत घने कोहरे की चेतावनी दी है। पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में शीतलहर से अत्यंत शीत दिवस (कोल्ड डे) की स्थिति बनी रहेगी।

इसे भी पढ़ें- UP Cold Wave: यूपी के कई शहरों में तापमान सामान्य से नीचे, अगले 5 दिनों तक शुष्क रहेगा मौसम, कोहरे की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार (26 दिसंबर) को कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, मिर्ज़ापुर, संत रविदास नगर, जौनपुर, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर और सीतापुर में अत्यंत घना कोहरा छाने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, अयोध्या, सहारनपुर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, मुरादाबाद और रामपुर में भी घना कोहरा छा सकता है।

UP Cold Wave

शीत दिवस या अत्यंत शीत दिवस की संभावना वाले इलाके: प्रयागराज, जौनपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, कानपुर नगर, बाराबंकी और आसपास। वहीं प्रतापगढ़, वाराणसी, संत रविदास नगर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बस्ती, गोंडा, लखीमपुर खीरी, कानपुर देहात, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकर नगर में भी शीत दिवस का अलर्ट है।

सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, बलिया, फर्रुखाबाद, कन्नौज, लखनऊ, सुल्तानपुर, अम्बेडकर नगर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, अमरोहा, संभल, बदायूं जैसे जिलों में घना कोहरा छाने की चेतावनी है।

27 और 28 दिसंबर को मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन घना कोहरा बना रहेगा। 29 से 31 दिसंबर तक मौसम साफ होने की उम्मीद है, पर कोहरा जारी रह सकता है। तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मेरठ में सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.6°C और इटावा में 4.8°C रहा। घने कोहरे से विजिबिलिटी कम होने से सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हो सकता है। लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

इसे भी पढ़ें- Cold Wave: कड़ाके की ठंड के लिए हो जाएं तैयार, बर्फबारी से दिल्ली-UP-बिहार में गिरेगा पारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
News Portal Development Services in Uttar Pradesh
Cricket Score
सबसे ज्यादा पड़ गई
Share Market

शहर चुनें

Follow Us