Home » ताजा खबरें » झारखंड » Shibu Soren Passed Away: दिग्गज नेता शिबू सोरेन का निधन, 3 दिन का राजकीय शोक, पीएम ने जताया दुख

Shibu Soren Passed Away: दिग्गज नेता शिबू सोरेन का निधन, 3 दिन का राजकीय शोक, पीएम ने जताया दुख

Share :

Shibu Soren Passed Away

Share :

रांची, 4 अगस्त 2025। Shibu Soren Passed Away: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक शिबू सोरेन का 4 अगस्त, 2025 को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया। लंबे समय से बीमार चल रहे शिबू सोरेन, जिन्हें ‘दिशोम गुरु’ के नाम से जाना जाता था, ने किडनी संबंधी बीमारी और हाल ही में स्ट्रोक के बाद अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से पूरे झारखंड में शोक की लहर दौड़ गई।

इसे भी पढ़ें- Rekha Gupta: दिल्ली में बीजेपी सरकार पर विवाद, रेखा गुप्ता के बंगले और ईंधन प्रतिबंध पर उलटफेर

शिबू सोरेन ने झारखंड राज्य के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 1973 में JMM की स्थापना कर उन्होंने आदिवासी समुदाय के अधिकारों और झारखंड को बिहार से अलग करने की मांग को मजबूती दी। उनकी मेहनत 15 नवंबर, 2000 को झारखंड के एक अलग राज्य के रूप में गठन के साथ पूरी हुई। शिबू, सोरेन तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री रहे। 2005 में 10 दिनों के लिए, फिर 2008 और 2009 में दो कार्यकालों में पांच-पांच महीनों के लिए। इसके अलावा, वे आठ बार लोकसभा और दो बार राज्यसभा सांसद रहे। उनके निधन पर झारखंड विधानसभा की मॉनसून सत्र को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया।

विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने कहा, “दिशोम गुरु का निधन न केवल झारखंड बल्कि पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है।” विधायकों ने ‘शिबू सोरेन अमर रहें’ के नारे लगाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिबू सोरेन के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने X पर लिखा, “श्री शिबू सोरेन जी एक जमीनी नेता थे, जिन्होंने जनता के लिए अटूट समर्पण के साथ काम किया। वे विशेष रूप से आदिवासी समुदायों, गरीबों और वंचितों के सशक्तिकरण के लिए समर्पित थे। उनके निधन से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं।”

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा, और अन्य नेताओं ने भी शिबू सोरेन के योगदान को याद करते हुए शोक जताया। उनके बेटे और वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भावुक संदेश में कहा, “आदरणीय दिशोम गुरुजी हमें छोड़कर चले गए। आज मैं शून्य हो गया हूं।” झारखंड सरकार ने शिबू सोरेन के सम्मान में तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। इस दौरान राज्य में सांस्कृतिक और मनोरंजन कार्यक्रम स्थगित रहेंगे। शिबू सोरेन का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव नेमरा, रामगढ़ जिले में होने की संभावना है।

 

इसे भी पढ़ें- राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर तंज, सबूतों का एटम बम है, तो फोड़ें, खोखले दावे न करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
News Portal Development Services in Uttar Pradesh
Cricket Score
सबसे ज्यादा पड़ गई
Share Market

शहर चुनें

Follow Us