Home » ताजा खबरें » Ghar Kab Aaoge Teaser: 28 साल बाद फिर आया वो संदेशा, Border 2 का नया गाना पहुंचाएगा दिल को सुकून

Ghar Kab Aaoge Teaser: 28 साल बाद फिर आया वो संदेशा, Border 2 का नया गाना पहुंचाएगा दिल को सुकून

Share :

Ghar Kab Aaoge Teaser

Share :

नई दिल्ली, 29 दिसंबर 2025। Ghar Kab Aaoge Teaser:  लगभग 28 साल के बाद एक बार फिर से बड़े पर्दे पर वही जोश और वही जज्बा दिखाई देने वाला है। जेपी दत्ता की बॉर्डर उन फिल्मों में आती है, जिन्हें दर्शकों ने हाथोंहाथ लिया। अब सालों बाद इसका अगला पार्ट ‘बॉर्डर 2’ आने वाला है। ‘बॉर्डर 2’ को लेकर इन दिनों फैंस के बीच खास उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म के टीजर के बाद अब फिल्म का गाना रिलीज किया गया है।

 इसे भी पढ़ें- QR Code Scam: साउथ की फिल्म से लिया आइडिया, QR कोड एडिट कर की लाखों की ठगी, ऐसे आया गिरफ्त में

हाल ही में ‘बॉर्डर 2’ (Border 2) के पहले गाने का टीजर रिलीज किया गया है और इस गाने का नाम है ‘घर कब आओगे’ (Ghar Kab Aaoge Teaser)। ये वही गाना है जो आज भी हर किसी की जुबान पर है। 28 साल पहले भी जब ये गाना आया, तो लोगों ने इसे खूब पसंद किया और आज भी इसे पसंद करते हैं। अब इसी गाने का एक्सटेंडेड वर्जन रिलीज हुआ है। हालांकि इस बार म्यूजिक में बस थोड़े बहुत बदलाव के साथ इसे रिलीज किया जा रहा है। वहीं पहले गाने का नाम ‘संदेशे आते हैं’ (Sandese Aate Hai Song) था, जिसे अब बदलकर घर ‘कब आओगे’ (Ghar Kab aaoge song) कर दिया गया है।

4 सिंगर्स ने दी गाने को आवाज

Ghar Kab Aaoge Teaser

हाल ही में गाने का ये टीजर आया तो लोगों के रिएक्शन आने भी शुरू हो गए। गाना फिल्म के चारों स्टार्स सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी पर फिल्माया गया है। फिल्म के इस गाने को सोनू निगम, अरिजीत सिंह, विशाल मिश्रा और दिलजीत दोसांझ ने इस गाने को अपनी आवाज दी है। बड़ी बात ये है कि सोनू निगम ने ही ओरिजिनल गाना भी गाया है।

सोनू के साथ उस गाने को रूपकुमार राठौर ने भी अपनी आवाज दी थी। हालांकि रूपकुमार इस गाने का हिस्सा नहीं है। सोनू ने गाने के नए वर्जन को भी अपनी आवाज दी है। वहीं नयेपन को बरकरार रखने के लिए मेकर्स ने अरिजीत, दिलजीत और विशाल को भी गाने का हिस्सा बनाया है।

बॉर्डर की बात करें तो फिल्म में 1971 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए ऐतिहासिक युद्ध की गाथा को दर्शाया जाएगा। फिल्म 23 जनवरी 2026 को रिलीज होने जा रही है।

 इसे भी पढ़ें- Masti 4 Review:  फिल्म ‘मस्ती’ फूहड़ता का ओवरडोज़, मस्ती का नामोनिशान तक नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
News Portal Development Services in Uttar Pradesh
Cricket Score
सबसे ज्यादा पड़ गई
Share Market

शहर चुनें

Follow Us