मुंबई, 9 दिसंबर 2025। ‘Dhurandhar’ Movie: ‘द कश्मीर फाइल्स’ और ‘द बंगल फाइल्स’ जैसी संवेदनशील मुद्दों पर फिल्में बनाने वाले मशहूर फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर’ की पूरी टीम की जमकर तारीफ की है। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने निर्देशक आदित्य धर और लीड एक्टर रणवीर सिंह को खास संदेश दिया, जो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही फिल्म के लिए बड़ा बूस्ट साबित हो रहा है।
इसे भी पढ़ें- Masti 4 Review: फिल्म ‘मस्ती’ फूहड़ता का ओवरडोज़, मस्ती का नामोनिशान तक नहीं
हिंदी में अनुवाद करें तो: “शाबाश आदित्य धर और रणवीर, कमाल कर दिया। विरोध करने वालों को भूल जाओ। मुझे पता है कि ऐसी फिल्में बनाना कितना मुश्किल है, जो मौजूदा सिस्टम को चुनौती देती हैं। जाओ, सेलिब्रेट करो। मैं वापस आने पर जरूर देखूंगा। हमेशा बेस्ट।” यह पोस्ट ऐसे समय आया है जब धुरंधर’ को मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं।

एक जासूसी एक्शन थ्रिलर है, जो पाकिस्तान के आतंकी नेटवर्क पर आधारित है। निर्देशक आदित्य धर (उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक फेम) ने इसे लिखा-डायरेक्ट किया है। रणवीर सिंह लीड रोल में हैं, जबकि अक्षय खन्ना, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और सारा अली खान जैसे सितारे सह-कलाकार हैं। फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज हुई और 4 दिनों में भारत में 130 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है। यह रणवीर की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों में से एक है।

रिव्यूज में मिश्रित प्रतिक्रियाएं हैं। इंडिया टुडे ने 3/5 स्टार दिए, जबकि द हिंदू ने रनटाइम (214 मिनट) और पेसिंग की आलोचना की, लेकिन परफॉर्मेंस की तारीफ की। IMDb पर 8.2 रेटिंग है, जहां इसे ‘इंडियन सिनेमा को बदलने वाली’ फिल्म बताया गया। विवेक से पहले, फिल्ममेकर अशोक पंडित ने भी तारीफ की। उन्होंने कहा, “हर कलाकार की परफॉर्मेंस बारीक और प्रभावशाली है। अक्षय खन्ना का रोल कमाल का है, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल सरप्राइज पैकेज। आदित्य धर ने संवेदनशील विषय को इतनी बारीकी से पेश किया कि दर्शक गहराई से जुड़ जाते हैं।”
रणवीर शौरी ने भी लिखा, “मंडे नाइट पर फुल हाउस में देखी, कमाल की स्पाई थ्रिलर। पाकिस्तान के आतंकी ढांचे के सिवा किसी से नफरत नहीं।” फिल्म का दूसरा भाग ‘धुरंधर 2 – रिवेंज’ 19 मार्च 2026 को रिलीज होगा, जो यश की ‘टॉक्सिक’ से क्लैश करेगा। विवेक का यह मैसेज न सिर्फ हौसला बढ़ाता है, बल्कि बॉलीवुड में ‘चुनौतीपूर्ण’ सिनेमा की अहमियत को रेखांकित करता है।
इसे भी पढ़ें- The Girlfriend: बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला रश्मिका की फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ का जादू, 7 दिनों में हुई महज इतनी कमाई








