Home » क्राइम » Delhi Police Big Action: नीरज बवाना समेत कई गिरोहों के ठिकानों पर रेड, नकदी-हथियार जब्त

Delhi Police Big Action: नीरज बवाना समेत कई गिरोहों के ठिकानों पर रेड, नकदी-हथियार जब्त

Share :

Delhi Police Big Action

Share :

  • दिल्ली-NCR में गैंगस्टरों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
  • भारी मात्रा में कैश, हथियार, मैगजीन और कारतूस बरामद

नई दिल्ली, 18 सितंबर 2025। Delhi Police Big Action: दिल्ली पुलिस ने राजधानी, एनसीआर और हरियाणा में सक्रिय कुख्यात गैंगस्टरों के खिलाफ ‘ऑपरेशन क्लीन’ के तहत ताबड़तोड़ छापेमारी की। आउटर नॉर्थ जिले की लगभग 40 टीमों ने नीरज बवाना-राजेश बवाना गैंग, टिल्लू ताजपुरिया गैंग, जितेंद्र उर्फ गोगी गैंग और काला जठेड़ी गैंग के सदस्यों व सहयोगियों के ठिकानों पर दबिश दी।

इसे भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस ने पकड़ा 27 लाख की ऑनलाइन ठगी का मास्टरमाइंड, फर्जी क्रिप्टो स्कीम से लूटे लाखों

इस अभियान में भारी मात्रा में नकद कैश, घातक हथियार, मैगजीन और कारतूस बरामद हुए, जो गैंगवार की आशंकाओं को और मजबूत करते हैं। बुधवार देर रात शुरू हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया। सूत्रों के अनुसार, नीरज बवाना गैंग के ठिकानों से सबसे ज्यादा सामान जब्त हुआ, जिसमें पिस्तौलें, रिवॉल्वर और लाखों रुपये का कैश शामिल है।

टिल्लू ताजपुरिया गैंग के सहयोगियों के पास से अवैध असलहे और गोला-बारूद मिला, जबकि गोगी गैंग के सदस्यों के घरों से नकदी के बंडल बरामद किए गए। काला जठेड़ी गैंग के नेटवर्क में भी हथियारों की सप्लाई का खुलासा हुआ। पुलिस ने बताया कि ये गैंग व्यापारियों, प्रॉपर्टी डीलरों और अमीर लोगों को धमकाने, फिरौती वसूलने और हत्याओं में लिप्त हैं। हाल के महीनों में दिल्ली-एनसीआर में गोलीबारी की घटनाओं में इजाफा होने से यह अभियान तेज किया गया।

पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा के निर्देश पर चली इस मुहिम में क्राइम ब्रांच और स्थानीय थानों की टीमें शामिल रहीं। बरामद सामान की गिनती जारी है, लेकिन प्रारंभिक रिपोर्ट में करोड़ों का कैश और दर्जनों हथियार होने की बात कही जा रही है। गिरफ्तार संदिग्धों से पूछताछ में बड़े नेटवर्क का पता चल रहा है, जो उत्तर प्रदेश के मेरठ-मवाना से हथियार मंगवाते थे।

एक आरोपी ने कबूल किया कि वे 35-40 हजार में हथियार खरीदकर 50-60 हजार में बेचते थे।यह कार्रवाई गैंगस्टरों की कमर तोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। दिल्ली पुलिस ने चेतावनी दी कि अपराधियों पर शिकंजा कसता रहेगा। आम लोगों में राहत की लहर है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि गैंगवार रोकने के लिए लंबी रणनीति जरूरी। अभियान जारी है, और आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- CM Rekha Gupta: अब Z+ की सुरक्षा में रहेंगी सीएम रेखा गुप्ता, दिल्ली पुलिस की बढ़ी जिम्मेदारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
News Portal Development Services in Uttar Pradesh
Cricket Score
सबसे ज्यादा पड़ गई
Share Market

शहर चुनें

Follow Us