Home » क्राइम » Delhi Murder: दिल्ली में UPSC छात्र की हत्या, फोरेंसिक स्टूडेंट ने पूर्व प्रेमी को इसलिए उतारा मौत के घाट

Delhi Murder: दिल्ली में UPSC छात्र की हत्या, फोरेंसिक स्टूडेंट ने पूर्व प्रेमी को इसलिए उतारा मौत के घाट

Share :

live-in lover

Share :

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर 2025। Delhi Murder: दिल्ली के तिमारपुर इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे शहर को स्तब्ध कर दिया है। 21 वर्षीय फोरेंसिक साइंस की छात्रा अमृता चौहान पर अपने लिव-इन पार्टनर और यूपीएससी अभ्यर्थी रामकेश मीणा की हत्या का गंभीर आरोप लगा है। 32 वर्षीय रामकेश का जला हुआ शव इसी महीने उत्तर दिल्ली के गांधी विहार में एक घर से बरामद हुआ था। शुरू में पुलिस को यह एक दुर्घटना लग रही थी, लेकिन सीसीटीवी फुटेज और फॉरेंसिक जांच ने इसे सोची-समझी साजिश साबित कर दिया।

इसे भी पढ़ें- Murder: मालिक के थप्पड़ों का बदला लेने के लिए ड्राइवर ने 5 साल के मासूम की ईंट-चाकू से हत्या की

अमृता ने अपने पूर्व प्रेमी सुमित कश्यप और उसके दोस्त संदीप कुमार के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। तीनों आरोपियों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जिसमें अमृता को मुख्य साजिशकर्ता माना जा रहा है।

निजी वीडियो और ब्लैकमेलिंग

आरोप के अनुसार, अमृता और रामकेश मई 2025 से एक साथ रह रहे थे, लेकिन उनका रिश्ता तब बिगड़ गया जब अमृता को पता चला कि रामकेश ने उनके निजी पलों के वीडियो चुपके से रिकॉर्ड कर लिए थे। रामकेश ने इन वीडियो के जरिए अमृता को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और उन्हें डिलीट करने से इनकार कर दिया। अपमानित और गुस्से से भरी अमृता ने अपने पूर्व प्रेमी सुमित से मदद मांगी, जो मुरादाबाद का रहने वाला है। सुमित ने ‘सबक सिखाने’ के नाम पर हामी भर ली और संदीप को भी इस योजना में शामिल कर लिया।साजिश के तहत रामकेश को बेहोश किया गया, फिर घी और शराब से उसका शव जलाया गया ताकि यह एसी ब्लास्ट जैसा लगे।

परिवार से नाता तोड़ चुकी हैं अमृता

अमृता की जिंदगी पहले से ही विवादों से घिरी हुई थी। उसके परिवार ने 2024 में ही उससे सारे रिश्ते तोड़ दिए थे। 8 जुलाई 2024 को उसके माता-पिता ने अखबार में विज्ञापन देकर घोषणा की थी कि वे अमृता से कोई संबंध नहीं रखेंगे। यह विज्ञापन अब कोर्ट में सबूत के रूप में पेश किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमृता की ‘हरकतों’ से नाराज परिवार ने उसे घर से निकाल दिया था। मुरादाबाद में सुमित से उसके पुराने रिश्ते के कारण भी परिवार में तनाव था, जो अमृता के दिल्ली आने के बाद टूट गया था। रामकेश की एंट्री ने तो हालात और बिगाड़ दिए।

पुलिस जांच में नए खुलासे की उम्मीद

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच इस मामले की गहन जांच कर रही है। अमृता ने हिरासत में कई राज उगले हैं, जिसमें हत्या से पांच दिन पहले इंस्टाग्राम पर शेयर की गई एक रील भी शामिल है। यह घटना न केवल प्रेम, विश्वासघात और बदले की कहानी बयां करती है, बल्कि सोशल मीडिया और निजी गोपनीयता के खतरे को भी उजागर करती है। कोर्ट में चार्जशीट दाखिल होने के बाद और डिटेल्स सामने आ सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- Recovery Agent Murder: लखनऊ में रिकवरी एजेंट की सिर कूचकर निर्मम हत्या, ऑफिस में मिला शव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
News Portal Development Services in Uttar Pradesh
Cricket Score
सबसे ज्यादा पड़ गई
Share Market

शहर चुनें

Follow Us