Home » ताजा खबरें » बिहार » Bihar Cabinet Expansion: पहली बार नीतीश ने छोड़ा गृह मंत्रालय, सम्राट चौधरी बने नए गृह मंत्री

Bihar Cabinet Expansion: पहली बार नीतीश ने छोड़ा गृह मंत्रालय, सम्राट चौधरी बने नए गृह मंत्री

Share :

Bihar Cabinet Expansion:

Share :

पटना, 21 नवंबर 2025। Bihar Cabinet Expansion: बिहार में एनडीए सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद आखिरकार मंत्रालयों का बंटवारा हो गया। यहां सबसे बड़ी खबर यह है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने 20 साल के लंबे राजनीतिक करियर में पहली बार गृह मंत्रालय अपने पास नहीं रखा। यह महत्वपूर्ण विभाग अब उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी को सौंप दिया गया है।

इसे भी पढ़ें- Shapath Grahan: नीतीश कुमार का शपथ ग्रहण, बिहार में NDA की नई सरकार का ऐतिहासिक समारोह आज 

दूसरे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को खान एवं भू-तत्व के साथ-साथ भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग की जिम्मेदारी मिली है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को उद्योग विभाग सौंपा गया है, जबकि केंद्रीय मंत्री रह चुके रामकृपाल यादव को कृषि विभाग की कमान दी गई है। जद(यू) कोटे से वित्त एवं वाणिज्य कर विभाग इस बार पार्टी के पास आया है, जो पहले भाजपा के पास था। यह विभाग वरिष्ठ नेता बिजेंद्र प्रसाद यादव संभालेंगे, साथ ही वे ऊर्जा मंत्री भी रहेंगे।

पार्टी के दिग्गज विजय कुमार चौधरी को जल संसाधन एवं भवन निर्माण, जबकि सुनील कुमार को एक बार फिर शिक्षा विभाग दिया गया है। भाजपा कोटे से मंगल पांडेय को फिर स्वास्थ्य के साथ-साथ विधि विभाग मिला है। नितिन नवीन को पथ निर्माण एवं नगर विकास-आवास, श्रेयसी सिंह को खेल एवं सूचना प्रौद्योगिकी, संजय टाइगर को श्रम संसाधन विभाग सौंपा गया है।

प्रमुख विभागों का बंटवारा एक नजर में…

गृह विभाग → सम्राट चौधरी (उपमुख्यमंत्री, भाजपा)
उद्योग → दिलीप जायसवाल (भाजपा)
कृषि → रामकृपाल यादव (भाजपा)
खान एवं भू-तत्व → विजय कुमार सिन्हा (उपमुख्यमंत्री, भाजपा)
वित्त एवं वाणिज्य कर + ऊर्जा → बिजेंद्र यादव (जदयू)
स्वास्थ्य + विधि → मंगल पांडेय (भाजपा)
शिक्षा → सुनील कुमार (जदयू)
पथ निर्माण + नगर विकास → नितिन नवीन (भाजपा)
खेल + आईटी → श्रेयसी सिंह (भाजपा)
अल्पसंख्यक कल्याण → जमा खान (जदयू)
गन्ना उद्योग → संजय पासवान (लोजपा-रामविलास)
पीएचईडी → संजय सिंह (लोजपा-रामविलास)
लघु जल संसाधन → संतोष सुमन (हम)

इस बंटवारे से साफ है कि नीतीश कुमार ने अपने सहयोगी दलों, खासकर भाजपा को बड़े और महत्वपूर्ण विभाग सौंपकर गठबंधन धर्म निभाया है। पहली बार गृह मंत्रालय भाजपा के पास जाने से प्रदेश की सियासत में नया समीकरण बन गया है।

 

इसे भी पढ़ें- बिहार में NDA सरकार का नया अध्याय, नीतीश कुमार को चुना गया JDU विधायक दल का नेता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
News Portal Development Services in Uttar Pradesh
Cricket Score
सबसे ज्यादा पड़ गई
Share Market

शहर चुनें

Follow Us