Home » ताजा खबरें » कर्नाटक » Road Accident: ट्रक की टक्कर से स्लीपर बस में लगी आग, 10 से अधिक लोग जिन्दा जले

Road Accident: ट्रक की टक्कर से स्लीपर बस में लगी आग, 10 से अधिक लोग जिन्दा जले

Share :

Road Accident:

Share :

चित्रदुर्ग (कर्नाटक), 25 दिसंबर। Road Accident: कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में गुरुवार तड़के एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। नेशनल हाईवे-48 पर हिरियूर तालुका के गोरलट्टू गांव के पास एक निजी स्लीपर बस और कंटेनर ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि बस में तुरंत भीषण आग लग गई और वह पूरी तरह जलकर राख हो गई।

इसे भी पढ़ें- Road Accident: स्विफ्ट डिजायर की तेज रफ्तार ने ली युवक की जान, परिजनों ने सड़क पर शव रखकर लगाया जाम

इस हादसे में कम से कम 10 से 13 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वालों में ट्रक चालक भी शामिल है। हादसा रात करीब 2-3 बजे हुआ, जब बस बेंगलुरु से गोकार्णा (कुछ रिपोर्ट्स में शिवमोग्गा का जिक्र) जा रही थी। बस में करीब 30-32 यात्री सवार थे, जो गहरी नींद में थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर विपरीत दिशा से आ रही बस से टकरा गया। टक्कर बस के डीजल टैंक से हुई, जिससे डीजल लीक हो गया और आग तेजी से फैल गई। बस के ड्राइवर और क्लीनर किसी तरह कूदकर बच निकले, लेकिन कई यात्री अंदर फंस गए। बचे हुए यात्रियों ने हादसे का खौफनाक मंजर बयां किया।

एक यात्री आदित्य ने बताया, “मैं सो रहा था, अचानक जोरदार झटका लगा और मैं सीट से गिर पड़ा। चारों तरफ आग की लपटें थीं। दरवाजा नहीं खुल रहा था, लोग शीशे तोड़कर बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे। चीखें गूंज रही थीं, कुछ लोग दूसरों को बचाने की कोशश कर रहे थे, लेकिन आग इतनी तेज थी कि कुछ नहीं हो सका।”

एक अन्य चश्मदीद सचिन ने कहा, “स्लीपर बस ने हमें ओवरटेक किया। सामने से आ रहा कंटेनर ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया और बस से टकरा गया। टक्कर डीजल टैंक के पास हुई।” एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हादसे से हाईवे पर भयंकर ट्रैफिक जाम लग गया, गाड़ियां कई किलोमीटर तक फंसी रहीं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में ट्रक चालक की लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि ट्रक ने बस के फ्यूल टैंक को निशाना बनाया जैसे टक्कर मारी, जिससे आग भड़क उठी। घायलों को चित्रदुर्ग, हिरियूर और आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य किया। बस पूरी तरह जल चुकी थी, शवों को निकालना मुश्किल हो रहा था।

चित्रदुर्ग एसपी रंजीत बंधारू और अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की गहन जांच की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया और मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की। यह हादसा सड़क सुरक्षा की गंभीर चूक को उजागर करता है। स्लीपर बसों में आग से बचाव के इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं।

इसे भी पढ़ें- Road Accident: दिल्ली में तेज रफ्तार थार ने मचाया कोहराम, दो पैदल यात्रियों को कुचला, एक की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
News Portal Development Services in Uttar Pradesh
Cricket Score
सबसे ज्यादा पड़ गई
Share Market

शहर चुनें

Follow Us