Home » क्राइम » Sambhal Murder: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, ग्राइंडर से काटे टुकड़े और गंगा-नाले में फेंके

Sambhal Murder: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, ग्राइंडर से काटे टुकड़े और गंगा-नाले में फेंके

Share :

Sambhal Murder

Share :

संभल, 22 दिसंबर 2025। Sambhal Murder: उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली हत्याकांड की घटना सामने आई है, जो मेरठ के मुस्कान कांड से काफी मिलती-जुलती है। यहां एक पत्नी रूबी ने अपने प्रेमी गौरव के साथ मिलकर अपने पति राहुल की बेरहमी से हत्या कर दी। दोनों ने मिलकर पहले राहुल पर हमला किया, फिर शव को टुकड़ों में काटकर अलग-अलग जगह ठिकाने लगा दिया।

इसे भी पढ़ें- Mokama Murder Case: 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए अनंत सिंह, पूर्व विधायक की गिरफ्तारी से मचा सियासी भूचाल

पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की शुरुआत 18 नवंबर 2025 से होती है, जब राहुल ने अपनी पत्नी रूबी को प्रेमी गौरव के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। राहुल ने दोनों के साथ मारपीट की और मोहल्ले में बदनाम करने की धमकी दी। इसी रंजिश में रूबी और गौरव ने हत्या की साजिश रची। उस रात दोनों ने लोहे की रॉड और अन्य हथियारों से राहुल पर वार कर उसकी हत्या कर दी।

अगले दिन 19 नवंबर को गौरव ने बाजार से ग्राइंडर मशीन खरीदी, जबकि रूबी पॉलीथिन बैग्स लाई। दोनों ने मिलकर शव के टुकड़े किए, गर्दन काटी, हाथ-पैर अलग किए। धड़ को पत्रुआ गांव के नाले में फेंक दिया, जबकि सिर, हाथ और पैरों को पॉलीथिन में भरकर राजघाट गंगा में बहा दिया। हत्या के बाद रूबी ने पुलिस थाने में पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवा दी, ताकि शक न हो।

15 दिसंबर को पत्रुआ रोड के नाले में एक क्षत-विक्षत धड़ बरामद हुआ, जिसमें सिर और अंग गायब थे। दो दिन बाद कटे हुए हाथ पर टैटू से “राहुल” नाम मिला, जिससे पहचान हुई। जांच में रूबी की गुमशुदगी रिपोर्ट सामने आई और उसके बयानों में विरोधाभास पाया गया। तकनीकी और निगरानी सबूतों से पुलिस रूबी और गौरव तक पहुंची। पूछताछ में दोनों ने अपराध कबूल कर लिया। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि रूबी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल स्कूटी, चार पहिया वाहन, ग्राइंडर, ब्रश, रॉड और अन्य सामान बरामद किए गए हैं।

राहुल के सिर और अन्य अंग अभी नहीं मिले हैं, जिनकी तलाश जारी है। डीएनए सैंपल लिए गए हैं ताकि आरोपियों को कड़ी सजा दिलाई जा सके। राहुल जूते का कारोबार करता था और उसके दो बच्चे हैं। यह घटना रिश्तों में विश्वासघात और हैवानियत की हदें पार करने का उदाहरण है। पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया है।

इसे भी पढ़ें- Murder: मालिक के थप्पड़ों का बदला लेने के लिए ड्राइवर ने 5 साल के मासूम की ईंट-चाकू से हत्या की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
News Portal Development Services in Uttar Pradesh
Cricket Score
सबसे ज्यादा पड़ गई
Share Market

शहर चुनें

Follow Us