Home » खेल » IPL 2026: LIC एजेंट पिता ने सपनों को दिए पंख, देवरिया के नमन तिवारी को LSG ने 1 करोड़ में खरीदा

IPL 2026: LIC एजेंट पिता ने सपनों को दिए पंख, देवरिया के नमन तिवारी को LSG ने 1 करोड़ में खरीदा

Share :

IPL 2026

Share :

देवरिया/लखनऊ, 18 दिसंबर 2025। IPL 2026: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से ताल्लुक रखने वाले युवा तेज गेंदबाज नमन तिवारी की किस्मत चमक उठी है। IPL 2026 की मिनी नीलामी में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने उन्हें 1 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल कर लिया। नमन का पैतृक गांव देवरिया के खुखुंदू थाना क्षेत्र के परसिया गुलाली है। उनके पिता सूर्यनाथ तिवारी लखनऊ में LIC एजेंट हैं और पूरा परिवार गोमती नगर में रहता है।

इसे भी पढ़ें-IPL 2026 Auction: 350 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट तैयार, स्टीव स्मिथ-डिकॉक जैसे सितारे लौटेंगे, 1390 में से चुने गए

नमन की इस उपलब्धि से पैतृक गांव से लेकर लखनऊ तक जश्न का माहौल है। 20 वर्षीय नमन तिवारी बाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज हैं। मध्यवर्गीय परिवार से आने वाले नमन की रुचि बचपन से ही पढ़ाई से ज्यादा क्रिकेट में थी। परिवार के सामने क्रिकेट मैच देखते हुए एक गेंदबाज द्वारा विकेट लेने पर नमन ने उत्साह में कहा था कि वह भी क्रिकेटर बनेंगे। इसके बाद उन्होंने प्रैक्टिस शुरू कर दी।

पिता सूर्यनाथ तिवारी ने बेटे के जुनून को देखकर कभी अपनी मर्जी नहीं थोपी, बल्कि पूरा सपोर्ट किया। कड़ी मेहनत और पारिवारिक समर्थन से नमन ने खुद को एक उभरते तेज गेंदबाज के रूप में स्थापित किया। नमन ने इंटर तक की पढ़ाई देवरिया से पूरी की। तीन भाई-बहनों में सबसे छोटे नमन की क्रिकेट यात्रा प्रेरणादायक है।

वह अंडर-19 विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और घरेलू क्रिकेट में भी प्रभावित करते रहे हैं। IPL नीलामी में उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये था, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के साथ बोली युद्ध के बाद LSG ने उन्हें 1 करोड़ में हासिल कर लिया।यह सफलता उन युवाओं के लिए मिसाल है जो संसाधनों की कमी का रोना रोते हैं।

सीमित संसाधनों और विपरीत परिस्थितियों में भी नमन ने अनुशासन, निरंतर अभ्यास और मेहनत से यह मुकाम हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि ने साबित कर दिया कि सपने देखने और उन्हें पूरा करने की लगन हो तो कुछ भी असंभव नहीं। LSG की टीम में पहले से ही मयंक यादव जैसे युवा तेज गेंदबाज हैं। नमन का शामिल होना टीम के पेस अटैक को और मजबूत बनाएगा।

कोचिंग स्टाफ की नजर में नमन भविष्य की बड़ी उम्मीद हैं। गांव वालों और रिश्तेदारों ने नमन को बधाई दी है। पिता सूर्यनाथ तिवारी ने कहा कि बेटे की मेहनत रंग लाई और यह पूरे परिवार के लिए गर्व की बात है। देवरिया जैसे छोटे जिले से IPL तक का सफर नमन की कहानी युवा क्रिकेटरों को प्रेरित करेगा। आने वाले IPL सीजन में नमन के प्रदर्शन पर सबकी नजरें होंगी।

इसे भी पढ़ें- IPL 2026 Trade: IPL 2026 से पहले झकझोर देंगे क्रिकेट जगत के ये 3 ट्रेड्स, संजू, ईशान और वेंकटेश की टीम बदलेगी!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
News Portal Development Services in Uttar Pradesh
Cricket Score
सबसे ज्यादा पड़ गई
Share Market

शहर चुनें

Follow Us