नई दिल्ली, 17 दिसंबर 2025। Dry Fruits Gur: योगगुरु स्वामी रामदेव ने सर्दियों के लिए एक बेहतरीन सुपरफूड की सिफारिश की है – ड्राई फ्रूट्स से भरपूर गुड़। उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किए वीडियो में बताया कि पतंजलि मेगास्टोर पर जल्द ही ड्राई फ्रूट्स मिश्रित गुड़ उपलब्ध होगा। यह न केवल स्वादिष्ट होगा बल्कि इम्यूनिटी बढ़ाने और शरीर को गर्म रखने में भी कारगर साबित होगा।
इसे भी पढ़ें- Super Foods For BP: BP कंट्रोल रखने में सहायक होते हैं ये 7 सुपरफूड्स, सर्दियों में जरूर खाएं
स्वामी रामदेव ने लोगों से अपील की कि सिंथेटिक चीजों का बहिष्कार करें और प्राकृतिक विकल्प अपनाएं। स्वामी रामदेव के अनुसार, गुड़ आयुर्वेद में प्राकृतिक ऊर्जा का स्रोत माना जाता है। इसकी तासीर गर्म होती है, जो सर्दियों में शरीर का तापमान संतुलित रखती है और ठंड से बचाव करती है। गुड़ में आयरन, जिंक और एंटीऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं।
ड्राई फ्रूट्स मिलाने से इसका प्रभाव और बढ़ जाता है। यह फैट और प्रोटीन का बेहतरीन संयोजन प्रदान करता है, जो लंबे समय तक ऊर्जा बनाए रखता है।
ड्राई फ्रूट्स मिश्रित गुड़ के प्रमुख फायदे
यह खून की कमी (एनीमिया) को दूर करता है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। हड्डियों व दिमाग के लिए लाभकारी होने के साथ-साथ यह इम्यूनिटी बूस्टर का काम करता है।
सर्दी-खांसी और गलन वाली ठंड में राहत देता है। आयुर्वेद विशेषज्ञ भी मानते हैं कि सर्दियों में गुड़ का सेवन शरीर को पोषण देता है और वात-कफ दोष को संतुलित करता है।
स्वामी रामदेव ने आगे कहा कि चीनी छोड़कर गुड़ या शहद अपनाएं, सफेद नमक की जगह सेंधा नमक और रिफाइंड ऑयल की जगह तिल, सरसों या नारियल तेल इस्तेमाल करें। गाय का घी तो अमृत समान है।
पतंजलि गुड़ वाला च्यवनप्राश भी अब हर मेगास्टोर पर उपलब्ध है। उन्होंने स्वदेशी अपनाने की अपील की और कहा कि पतंजलि की कमाई भारत माता की सेवा और सनातन धर्म के लिए है। एक स्वस्थ, समृद्ध और विकसित भारत का सपना इसी से साकार होगा।
इसे भी पढ़ें- Health Tips: सर्दियों में नींद और थकान क्यों बढ़ जाती है? जानें वैज्ञानिक कारण और बचाव के उपाय








