गोवा, 8 दिसंबर 2025। Goa Nightclub Fire: गोवा के अरपोरा स्थित प्रसिद्ध नाइटक्लब ‘बिर्च बॉय रोमियो लेन’ में शनिवार देर रात लगी भीषण आग ने 25 जिंदगियां छीन लीं। शुरुआत में सिलेंडर विस्फोट को आग का कारण माना गया, लेकिन जांच में सामने आया कि इलेक्ट्रिक पटाखों (कोल्ड पायरो) से निकली चिंगारी ने लकड़ी की छत को अपनी चपेट में ले लिया और देखते-देखते पूरा क्लब आग के गोले में बदल गया।
एक ही निकास द्वार और बेसमेंट में फंसे लोग

क्लब में उस समय करीब 150 पर्यटक मौजूद थे। आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई। क्लब का एकमात्र मुख्य द्वार भी आग की लपटों में घिर गया। जान बचाने के लिए लोग बेसमेंट की ओर भागे, लेकिन वहां न तो कोई दूसरा रास्ता था और न ही वेंटीलेशन। धुएं से दम घुटने के कारण 23 लोगों ने वहीं दम तोड़ दिया। शव एक के ऊपर एक पड़े मिले, जबकि दो शव सीढ़ियों पर थे।
चार स्टाफ सदस्य गिरफ्तार
पुलिस ने क्लब के चीफ जनरल मैनेजर राजीव मोदक, गेट मैनेजर प्रियांशु ठाकुर, बार मैनेजर राजवीर सिंघानिया और जनरल मैनेजर विवेक सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। क्लब के दोनों मालिक सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या सहित कई धाराओं में FIR दर्ज की गई है और उनके खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी हुआ है। गोवा पुलिस की एक टीम उन्हें पकड़ने दिल्ली पहुंच चुकी है।
सुरक्षा मानकों की अनदेखी उजागर
जांच में खुलासा हुआ कि क्लब में फायर सेफ्टी के कोई इंतजाम नहीं थे। पूरे क्लब में ज्वलनशील लकड़ी की सीलिंग थी। क्लब तक पहुंचने वाला रास्ता इतना संकरा था कि दमकल गाड़ियां 400 मीटर पहले ही रुक गईं, जिससे आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जा सका। अलग-अलग राज्यों और नेपाल के कर्मचारी भी शिकारमृतकों में 5 पर्यटक थे, बाकी 20 क्लब स्टाफ के सदस्य थे। ये कर्मचारी असम, पश्चिम बंगाल, झारखंड, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और नेपाल से थे।
मुख्यमंत्री ने दी जांच के आदेश, केंद्र ने मुआवजे का ऐलानगोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने रविवार सुबह क्लब का दौरा किया और उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक जताया है। पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये मुआवजे की घोषणा की है।
इसे भी पढ़ें-Delhi Fire: दिल्ली के रिठाला में भयावह आग, 500 झुग्गियां राख, एक युवक की मौत








