Home » देश » IndiGo Flights: 5 दिन के भारी संकट के बाद अब पटरी पर लौट रही उड़ानें, आज भी कई शहरों में कैंसिलेशन

IndiGo Flights: 5 दिन के भारी संकट के बाद अब पटरी पर लौट रही उड़ानें, आज भी कई शहरों में कैंसिलेशन

Share :

IndiGo Flights

Share :

नई दिल्ली 7 दिसंबर 2025। IndiGo Flights: पिछले पांच दिनों से चले आ रहे भयंकर फ्लाइट कैंसिलेशन के संकट के बाद देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने राहत भरी खबर दी है। कंपनी ने घोषणा की है कि अगले 5 दिनों में उसकी उड़ानें पूरी तरह सामान्य हो जाएंगी। शनिवार को ही 95% नेटवर्क बहाल हो चुका है और 1,500 से ज्यादा फ्लाइट्स सफलतापूर्वक उड़ान भर चुकी हैं।

इसे भी पढ़ें- Indigo Crisis: पांचवें दिन भी सैकड़ों उड़ानें रद्द, यात्रियों में गुस्सा और अफरा-तफरी

अंतरराष्ट्रीय उड़ानें पूरी तरह समय पर चल रही हैं, वहीं दिल्ली, मुंबई समेत बड़े एयरपोर्ट्स पर यात्रियों की भारी भीड़ अब कम होने लगी है।हालांकि आज (7 दिसंबर 2025) भी कुछ शहरों में परेशानी बरकरार है। दिल्ली से जम्मू, अमृतसर, अहमदाबाद, गुवाहाटी, नागपुर और आइजोल जाने वाली 6 फ्लाइट्स रद कर दी गई हैं। मुंबई में 8, चेन्नई में 40 और पुणे में 7 फ्लाइट्स आज नहीं उड़ेंगी।

IndiGo Flights

जम्मू के लिए कुल 10 में से 2 फ्लाइट्स (दिल्ली और इंदौर से) कैंसिल की गई हैं। इंडिगो ने यात्रियों से अपील की है कि एयरपोर्ट आने से पहले फ्लाइट स्टेटस जरूर चेक कर लें। राहत की बात यह है कि प्रभावित यात्रियों को पूरा रिफंड मिलेगा। ट्रैवल प्लेटफॉर्म ixigo के मुताबिक पिछले 5 दिनों में रद हुई सभी फ्लाइट्स का पूरा पैसा वापस किया जाएगा। दूसरी तरफ एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने भी बड़ा ऐलान किया है।

4 दिसंबर तक 15 दिसंबर तक की बुकिंग करने वाले यात्री बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अपनी यात्रा आगे की तारीख में शिफ्ट कर सकते हैं। सरकार भी हरकत में है। DGCA ने इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स सहित टॉप मैनेजमेंट को ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी कर 24 घंटे में जवाब मांगा है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय का कहना है कि सभी सेवाएं तेजी से बहाल हो रही हैं। दूसरी ओर भारतीय रेलवे ने फंसे यात्रियों को राहत देते हुए 37 स्पेशल ट्रेनें चलाने और 116 अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला किया है, जिससे 114 अतिरिक्त रेल यात्राएं संचालित होंगी।

IndiGo Flights

मामला राजनीतिक रंग भी ले चुका है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इसे एविएशन सेक्टर में सरकार के “एकाधिकार मॉडल” का नतीजा बताया, जबकि केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू ने पलटवार करते हुए कहा कि सरकार हमेशा प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देती है। कुल मिलाकर, सबसे बुरा दौर लगभग खत्म हो चुका है और अगले कुछ दिनों में IndiGo की सभी उड़ानें पूरी तरह सामान्य हो जाएंगी।

इसे भी पढ़ें- IndiGo Crisis: इंडिगो की उड़ानें रद्द, 900 से अधिक फ्लाइट्स प्रभावित, एयरपोर्ट्स पर 12 घंटे से फंसे यात्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
News Portal Development Services in Uttar Pradesh
Cricket Score
सबसे ज्यादा पड़ गई
Share Market

शहर चुनें

Follow Us