अहमदाबाद, 7 दिसंबर 2025। Olympics 2036: भारत का ओलंपिक मेजबानी का सपना अब हकीकत बनने की दहलीज पर है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को अहमदाबाद में साफ-साफ दावा किया कि 2036 का ओलंपिक भारत में होगा और उसका मुख्य आयोजन स्थल अहमदाबाद होगा। उन्होंने शहरवासियों से कहा, “कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 तो मिल ही चुका है, अब तैयार हो जाइए – 2036 ओलंपिक भी अहमदाबाद आने वाला है!
इसे भी पढ़ें- Amit Shah Warned: दिल्ली ब्लास्ट पर अमित शाह की सख्त चेतावनी, ऐसी सजा देंगे कि दुनिया देखेगी
”श्री शाह नारनपुरा में नवनिर्मित वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के उद्घाटन और सांसद खेल महोत्सव में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने गुजरात की तीन दिवसीय यात्रा के दौरान खेलों के प्रति मोदी सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।
विश्व स्तरीय इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार
गृह मंत्री ने बताया कि अहमदाबाद में 800 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत से वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाया गया है। इसके अलावा मोटेरा का सरदार वल्लभभाई पटेल स्पोर्ट्स एन्क्लेव पहले से ही दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम रखता है। आने वाले सालों में कई और अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम, इनडोर हॉल और ट्रेनिंग सेंटर बनाए जाएंगे। उनका कहना था, “हमारा लक्ष्य ऐसा इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार करना है जो ओलंपिक जैसे महाकुंभ को न सिर्फ होस्ट कर सके, बल्कि भारत को मेडल टैली में टॉप-5 में ला सके।
”बजट में 5 गुना इजाफा और मेडल में भी बड़ा उछाल आने वाला है।अमित शाह ने आंकड़ों के साथ अपनी बात रखी – “2014 में खेल मंत्रालय का सालाना बजट मात्र 800 करोड़ था, जो 2025 में बढ़कर 4,000 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गया है।”
उन्होंने भविष्यवाणी की, कि जब भारत ओलंपिक की मेजबानी करेगा, तब हम मेडल तालिका में शीर्ष-5 देशों में जरूर होंगे। पहले 2030 कॉमनवेल्थ, फिर 2036 ओलंपिक भारत को पिछले महीने ही 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी मिल चुकी है, जिसका मुख्य आयोजन भी अहमदाबाद में होगा। इसके बाद 2036 ओलंपिक के लिए भारत ने आधिकारिक दावेदारी पेश कर दी है। IOC के साथ बातचीत अंतिम चरण में है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इस प्रोजेक्ट की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
अमित शाह ने युवाओं से अपील की कि वे अभी से ओलंपिक लेवल की तैयारी शुरू कर दें, क्योंकि अगले 11 साल में भारत खेल महाशक्ति बनकर उभरेगा। कार्यक्रम में मौजूद हजारों दर्शकों ने “भारत माता की जय” और “जय जय गरवी गुजरात” के नारे लगाकर गृह मंत्री का स्वागत किया। 2036 ओलंपिक अगर भारत को मिलता है, तो यह पहला मौका होगा जब दक्षिण एशिया का कोई देश ओलंपिक की मेजबानी करेगा।
इसे भी पढ़ें- 2029 Elections: अमित शाह का वादा, 2029 तक यमुना को बनाएंगे प्रदूषण-मुक्त








