Home » देश » BJP MP का सनसनीखेज दावा, विदेश से चल रहे कांग्रेस के कई सोशल अकाउंट, देश विरोधी नेरेटिव फ़ैलाने का आरोप

BJP MP का सनसनीखेज दावा, विदेश से चल रहे कांग्रेस के कई सोशल अकाउंट, देश विरोधी नेरेटिव फ़ैलाने का आरोप

Share :

BJP MP

Share :

 नई दिल्ली, 27 नवंबर 2025। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद संबित पात्रा ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि पार्टी के कई सोशल मीडिया अकाउंट विदेशों से संचालित हो रहे हैं, जहां से भारत विरोधी नैरेटिव चलाया जा रहा है। 27 नवंबर 2025 को दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पात्रा ने एक्स (पूर्व ट्विटर) प्लेटफॉर्म के नए फीचर का हवाला देकर दावा किया कि कांग्रेस नेता और संगठनात्मक हैंडल्स की लोकेशन भारत से बाहर दिख रही है।

इसे भी पढ़ें- UP Election 2027: क्या अखिलेश के PDA पॉलिटिक्स की काट बनेगा BJP का WY समीकरण

उन्होंने इसे देश की संप्रभुता पर हमला बताते हुए कांग्रेस को ‘विदेशी साजिश’ का हिस्सा करार दिया। पात्रा ने स्पष्ट उदाहरण देते हुए कहा कि कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा का एक्स अकाउंट अमेरिका बेस्ड दिख रहा है। महाराष्ट्र कांग्रेस का अकाउंट आयरलैंड से जुड़ा था, जिसे बाद में भारत में बदल दिया गया। इसी तरह, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस का हैंडल थाईलैंड से संचालित बताया गया।

उन्होंने कहा, “कांग्रेस का काम देश को बांटना है। वे विदेशी ताकतों से मिलकर भारत के खिलाफ माहौल बना रहे हैं।” पात्रा ने वामपंथी और कांग्रेस समर्थक इन्फ्लुएंसर्स पर निशाना साधते हुए दावा किया कि कई ऐसे चेहरे पाकिस्तान, बांग्लादेश और दक्षिण-पूर्व एशिया में बैठे हैं, जो भारत की संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम कर रहे हैं। बीजेपी नेता ने तीन मुख्य नैरेटिव्स का जिक्र किया, जो कथित तौर पर विदेशी प्लेटफॉर्म्स से सेट किए जा रहे हैं।

पहला, ‘वोट चोरी’ का अफवाह फैलाना, दूसरा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कमजोर दिखाने का ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और तीसरा, आरएसएस व मोदी पर लगातार हमले। उन्होंने अर्पित शर्मा जैसे इन्फ्लुएंसर का उदाहरण दिया, जिनका अकाउंट यूरोप बेस्ड है और जिन्होंने चुनाव आयोग पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं। एक अन्य सिंगापुर बेस्ड अकाउंट से भी ईसीआई को नीचा दिखाने की कोशिश की गई।

पात्रा ने कहा कि, 2014 में मोदी सरकार आने के बाद से कांग्रेस और राहुल गांधी ने पीएम और भारत का अपमान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। पात्रा ने इसे ‘संगठित साजिश’ बताते हुए कहा कि विदेशी तत्व भारत की चुनावी प्रक्रिया और संस्थाओं को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस से स्पष्टीकरण मांगा कि क्यों उनके अकाउंट विदेशों से चल रहे हैं।कांग्रेस ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए बीजेपी पर ध्यान भटकाने का आरोप लगाया है।

इसे भी पढ़ें- BJP Action: बिहार चुनाव नतीजों के बाद BJP का सख्त एक्शन, पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह को पार्टी से किया निलंबित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
News Portal Development Services in Uttar Pradesh
Cricket Score
सबसे ज्यादा पड़ गई
Share Market

शहर चुनें

Follow Us