Home » ताजा खबरें » उत्‍तर प्रदेश » UP Election 2027: क्या अखिलेश के PDA पॉलिटिक्स की काट बनेगा BJP का WY समीकरण

UP Election 2027: क्या अखिलेश के PDA पॉलिटिक्स की काट बनेगा BJP का WY समीकरण

Share :

UP BJP WY Plan for Election 2027

Share :

  •  बिहार की ‘WY’ जीत के बाद अब यूपी में BJP की नजर महिला-युवा वोट पर
  • 2026-27 यूपी बजट बनेगा चुनावी हथियार, महिलाओं और युवाओं के लिए बड़े ऐलान संभावना 

लखनऊ, 18 नवंबर 2025। UP Election 2027: बिहार विधानसभा चुनाव में मिली बड़ी जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी अब उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल को अपना अगला बड़ा टारगेट बना चुकी है। बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली NDA की जीत में महिलाओं और युवाओं (Women-Youth) यानी ‘वाई’ फैक्टर की निर्णायक भूमिका रही।

इसे भी पढ़ें-UP Elections 2027: सपा का मास्टर प्लान तैयार, हाईकमान की बैठक में बनी PDA रणनीति

लालू प्रसाद के पुराने MY (मुस्लिम-यादव) समीकरण को ध्वस्त करते हुए महिलाओं ने लंबी कतारें लगाकर वोट डाले और सत्ता-विरोधी लहर की सारी भविष्यवाणियां गलत साबित कर दीं। अब यही सफल फॉर्मूला उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए तैयार किया जा रहा है। योगी आदित्यनाथ सरकार बिहार मॉडल को कॉपी करते हुए महिलाओं और युवाओं को केंद्र में रखकर नई रणनीति बना रही है।

सूत्रों के मुताबिक फरवरी 2026 में पेश होने वाला प्रदेश का बजट पूरी तरह चुनावी रंग में रंगा होगा। इसमें महिलाओं के लिए बिहार की तर्ज पर स्वरोजगार भत्ता या कोई बड़ी आर्थिक पैकेज योजना और युवाओं के लिए सरकारी नौकरियों का मेगा ऐलान हो सकता है। लोकसभा चुनाव 2024 में समाजवादी पार्टी की PDA (पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यक) पॉलिटिक्स को मिली कामयाबी के बाद अखिलेश यादव उसी फॉर्मूले को 2027 के लिए और मजबूत करने में जुटे हैं। लेकिन उपचुनावों में PDA का प्रभाव कम दिखा और अब BJP इसे Women-Youth के ‘वाई’ समीकरण से काउंटर करने की तैयारी में है।

युवाओं को साधने के लिए योगी सरकार ने हाल ही में पारदर्शी पुलिस भर्ती और रिजल्ट जारी कर बड़ा संदेश दिया है। विभिन्न विभागों में रिक्तियों को भरने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। वहीं महिलाओं के लिए बिहार की तरह 10-12 हजार रुपये मासिक स्वरोजगार भत्ता या कोई नई योजना लॉन्च होने की चर्चा जोरों पर है। साढ़े आठ साल के शासन में योगी सरकार की सबसे बड़ी पूंजी कानून-व्यवस्था रही है।

महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और एनकाउंटर नीति ने महिलाओं में सुरक्षा का भाव जगाया है। ‘लड़कों से गलती हो जाती है’ वाली पुरानी सोच को खत्म कर ‘अपराधी को ठोंक दो’ की नीति ने महिला वोटरों में जबरदस्त भरोसा पैदा किया है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि बिहार में जिस तरह ‘वाई’ ने खेल पलट दिया, उसी तर्ज पर 2027 में उत्तर प्रदेश में भी BJP महिला-युवा गठजोड़ को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाएगी।

इसे भी पढ़ें- UP Assembly Elections 2027: वोटर लिस्ट में बड़े संशोधन, निर्वाचन आयोग ने जारी किए निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
News Portal Development Services in Uttar Pradesh
Cricket Score
सबसे ज्यादा पड़ गई
Share Market

शहर चुनें

Follow Us