Home » ताजा खबरें » बिहार » Bihar NDA Manifesto: 1 करोड़ नौकरियां, महिलाओं को 2 लाख की मदद, किसानों के लिए सम्मान निधि, यहां पढ़ें पूरा संकल्प पत्र

Bihar NDA Manifesto: 1 करोड़ नौकरियां, महिलाओं को 2 लाख की मदद, किसानों के लिए सम्मान निधि, यहां पढ़ें पूरा संकल्प पत्र

Share :

Bihar NDA Manifesto

Share :

पटना, 31 अक्टूबर 2025। Bihar NDA Manifesto: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले एनडीए ने अपना धमाकेदार ‘संकल्प पत्र’ जारी कर दिया है। भाजपा, जदयू, लोजपा (रामविलास), हम और विकासशील इंसान पार्टी (आरएलएम) के प्रमुख नेताओं ने संयुक्त रूप से यह घोषणा पत्र पटना में लॉन्च किया। केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, चिराग पासवान और उपेंद्र कुशवाहा जैसे दिग्गजों की मौजूदगी में यह वादा किया गया कि बिहार को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाया जाएगा। एनडीए का यह संकल्प पत्र रोजगार, महिला सशक्तिकरण, कृषि क्रांति, इंफ्रास्ट्रक्चर और औद्योगिक उछाल पर केंद्रित है। आइए जानते हैं इसके प्रमुख वादों को…

इसे भी पढ़ें- बिहार विधानसभा चुनाव से पहले CAG रिपोर्ट का बड़ा खुलासा: 71,000 करोड़ रुपये का नहीं है कोई हिसाब

रोजगार और कौशल विकास
  •  बिहार में 1 करोड़ सरकारी नौकरियां और रोजगार के अवसर पैदा किए जाएंगे।
  • कौशल जनगणना के जरिए हर युवा को उसके टैलेंट के आधार पर नौकरी दी जाएगी।
  • हर जिले में मेगा स्किल सेंटर खोले जाएंगे, ताकि बिहार ग्लोबल स्किल हब बने।
महिलाओं का सशक्तिकरण
  • 2 लाख तक की सहायता और ‘लखपति दीदी’ योजना, मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से महिलाओं को 2 लाख रुपये तक की वित्तीय मदद मिलेगी।
  • 1 करोड़ महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाने का लक्ष्य, जिसमें ‘महिला मिशन करोड़पति’ के तहत उद्यमियों को करोड़पति बनाने पर फोकस होगा ।
  • अति पिछड़ा वर्ग की महिलाओं और व्यावसायिक समूहों को 10 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी।
  • सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की अगुवाई में एक कमिटी बनेगी, जो पिछड़े वर्गों की स्थिति का मूल्यांकन कर सशक्तिकरण के सुझाव देगी।
किसानों का सम्मान
  • हर फसल का सही दाम और 1 लाख करोड़ का निवेश’ कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि’ से हर किसान को सालाना 3,000 रुपये (कुल 9,000 रुपये) का लाभ।
  • एग्री-इंफ्रास्ट्रक्चर में 1 लाख करोड़ रुपये का निवेश।
  • पंचायत स्तर पर धान, गेहूं, दलहन और मक्का जैसी फसलों की एमएसपी पर खरीद।
  • ‘मत्स्य-दुग्ध मिशन’ से हर मत्स्य पालक को 9,000 रुपये का लाभ।
  • ‘बिहार दुग्ध मिशन’ से हर ब्लॉक में चिलिंग और प्रोसेसिंग सेंटर।
  • 5 मेगा फूड पार्क, कृषि निर्यात दोगुना, और 2030 तक दलहन में आत्मनिर्भरता।
इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी
  • एक्सप्रेसवे, रेल और मेट्रो का जाल, 7 नए एक्सप्रेसवे, 3,600 किमी रेल ट्रैक का आधुनिकीकरण।
  • अमृत भारत एक्सप्रेस और नमो रैपिड रेल का विस्तार।
  • 4 नए शहरों में मेट्रो सेवा शुरू।
  • ‘न्यू पटना’ में ग्रीनफील्ड सिटी और सैटेलाइट टाउनशिप।
  • सीता मंदिर को ‘सीतापुरम’ के रूप में विश्वस्तरीय आध्यात्मिक शहर बनाना।
  • पटना के पास ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल एयरपोर्ट, साथ ही दरभंगा, पूर्णिया और भागलपुर में नए एयरपोर्ट।
  • 10 नए शहरों से घरेलू उड़ानें।
औद्योगिक क्रांति
  • 1 लाख करोड़ निवेश और न्यू-एज इकोनॉमी’विकसित बिहार औद्योगिक मिशन’ से 1 लाख करोड़ का निवेश।
  • हर जिले में अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट और 10 नए इंडस्ट्रियल पार्क।
  • न्यू-एज इकोनॉमी के लिए 50 लाख करोड़ का निवेश आकर्षित करना।
  • ‘विकसित बिहार इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट मास्टर प्लान’ तैयार।
  • जन कल्याण की गारंटीमुफ्त राशन वितरण जारी।
  • 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली।
  • 5 लाख तक का मुफ्त इलाज।
  • 50 लाख नए पक्के मकान।

एनडीए का यह संकल्प पत्र बिहार को ‘विकसित भारत’ का मजबूत स्तंभ बनाने का वादा करता है। क्या ये वादे वोटरों को लुभा पाएंगे? बिहार की जनता का इंतजार है। अधिक अपडेट्स के लिए बने रहें।

इसे भी पढ़ें- बिहार विधानसभा चुनाव: नौकरी और रोजगार के वादों में उलझी सियासत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
News Portal Development Services in Uttar Pradesh
Cricket Score
सबसे ज्यादा पड़ गई
Share Market

शहर चुनें

Follow Us