Home » देश » Cyclone Montha: चक्रवात मोंथा मचाएगा तबाही, दिल्ली समेत इन राज्यों में जारी हुआ अलर्ट

Cyclone Montha: चक्रवात मोंथा मचाएगा तबाही, दिल्ली समेत इन राज्यों में जारी हुआ अलर्ट

Share :

Share :

नई दिल्ली 26 अक्टूबर 2025। Cyclone Montha: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने एक बार फिर अलर्ट जारी किया है। पूर्वी मध्य अरब सागर और दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर विकसित हो रहे चक्रवाती सिस्टम के 24 घंटों में चक्रवाती तूफान में बदलने की पूरी संभावना है। अगले 48 घंटों में यह गंभीर चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ का रूप धारण कर सकता है।

इसे भी पढ़ें- Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश से गिरा तापमान, गर्मी से मिली राहत

IMD के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, यह तूफान सोमवार शाम या रात तक आंध्र प्रदेश के तट पर काकीनाडा के आसपास जमीन से टकरा सकता है। वर्तमान में यह पोर्ट ब्लेयर से करीब 620 किमी पश्चिम, चेन्नई से 780 किमी पूर्व-दक्षिणपूर्व और विशाखापट्टनम से 830 किमी दक्षिण-पूर्व में केंद्रित है। उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए यह तेजी से तीव्र हो रहा है। चक्रवात मोंथा के प्रभाव से दक्षिण भारत में भारी तबाही का खतरा मंडरा रहा है।

Cyclone Montha

27 से 30 अक्टूबर तक आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। हवाओं की गति 50-60 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जिससे बाढ़ और जलभराव की स्थिति बन सकती है। इस खतरे को भांपते हुए भारतीय सेना को हाई अलर्ट पर रखा गया है। तटीय इलाकों में मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है, जबकि स्थानीय प्रशासन ने राहत कार्यों की तैयारी तेज कर दी है।

उत्तर भारत में भी मौसम करवट ले रहा है। दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से 27 और 28 अक्टूबर को शाम या रात में हल्की बूंदाबांदी या फुहारें पड़ने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 18-20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, जबकि 29 अक्टूबर को मौसम आंशिक रूप से साफ हो जाएगा। ठंडक बढ़ने से सुबह-शाम में गुलाबी ठंड का अहसास होगा।उत्तर प्रदेश में छठ पूजा के ठीक पहले मौसम ने रंग बदल लिया है।

Cyclone Montha

IMD ने 27 अक्टूबर से अगले चार दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। सोमवार को पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। देर रात और सुबह के समय घना कोहरा छाने से दृश्यता प्रभावित हो सकती है। 28 अक्टूबर को भी इसी तरह की स्थिति बनी रहेगी, जिससे यातायात बाधित हो सकता है। किसानों को फसलों की सुरक्षा के लिए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

बिहार में कल (27 अक्टूबर) मौसम साफ रहेगा, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी के चक्रवात का असर 29 से 31 अक्टूबर तक दिखेगा। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। गया, भागलपुर, पटना और मुजफ्फरपुर जैसे जिलों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक वाली बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी। उत्तराखंड में ताजा पश्चिमी विक्षोभ 27 से 29 अक्टूबर तक हल्की बारिश लाएगा।

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र प्रभावित होंगे। ठंड बढ़ने से पहाड़ी रास्तों पर फिसलन और कोहरे का खतरा है। IMD ने ड्राइवरों को सावधानी बरतने की हिदायत दी है, खासकर ऊंचाई वाले इलाकों में। हिमाचल प्रदेश में सोमवार को हल्का बदलाव दिखेगा। दिन में गुनगुनी धूप रहेगी, लेकिन रात में ठंडक सताएगी। 28 अक्टूबर को बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की फुहारें गिर सकती हैं। कुल मिलाकर, चक्रवात मोंथा से लेकर उत्तर भारत तक मौसम की अनिश्चितता बढ़ गई है। लोगों को अपडेट रहने और सतर्कता बरतने की जरूरत है।

इसे भी पढ़ें- UP Weather Update: यूपी में शुष्क मौसम के बीच बारिश के आसार, इन जिलों को भिगोएंगे बादल 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
News Portal Development Services in Uttar Pradesh
Cricket Score
सबसे ज्यादा पड़ गई
Share Market

शहर चुनें

Follow Us