Home » मनोरंजन » Satish Shah Death: अभिनेता सतीश शाह का निधन, 74 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Satish Shah Death: अभिनेता सतीश शाह का निधन, 74 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Share :

Satish Shah Death न

Share :

Satish Shah Death: बॉलीवुड और टीवी अभिनेता सतीश शाह का शनिवार (25 अक्टूबर 2025) को निधन हो गया। 74 वर्षीय सतीश का निधन किडनी फेलियर के कारण मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में हुआ। उनके करीबी दोस्त और फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक वीडियो शेयर कर इसकी पुष्टि की।

इसे भी पढ़ें- Dhurandhar Title Track: दिवाली से पहले धमाकेदार धुन पर थिरका बॉलीवुड, रणवीर सिंह की इस फिल्म का टाइटल ट्रैक रिलीज

वीडियो में पंडित ने बताया, “सतीश पहले घर पर थे, लेकिन किडनी फेलियर के कारण उन्हें दादर के हिंदुजा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।” उनका अंतिम संस्कार मुंबई के बांद्रा श्मशान घाट में किया जाएगा। सतीश शाह का जन्म 25 जून 1951 को मुंबई में एक गुजराती परिवार में हुआ था। उन्होंने थिएटर से करियर की शुरुआत की और 1978 की फिल्म ‘अजीब दास्तां’ से बॉलीवुड में प्रवेश किया।

उनकी प्रमुख फिल्मों में ‘जाने भी दो यारो’, ‘कल हो ना हो’, ‘मैं हूं ना’, ‘हम साथ-साथ हैं’, ‘हम आपके हैं कौन’, ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘मुझसे शादी करोगी’, ‘इश्क-विश्क’, ‘रमैया वस्तावैया’ और ‘ओम शांति ओम’ जैसी हिट्स शामिल हैं। उनकी कॉमिक टाइमिंग और बहुमुखी प्रतिभा ने दर्शकों को हमेशा हंसाया।

टीवी पर सतीश शाह का जलवा कुछ और ही था। 1984 के सुपरहिट सीरियल ‘ये जो है जिंदगी’ में उन्होंने 55 एपिसोड में 55 अलग-अलग किरदार निभाए, जो आज भी याद किया जाता है, लेकिन सबसे यादगार रहा ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ में इंद्रवर्धन साराभाई का रोल, जो भारतीय टीवी का आइकॉनिक कॉमिक कैरेक्टर बन गया।

रत्ना पाठक शाह के साथ उनकी जोड़ी हमेशा चर्चा में रही। सतीश के निधन से बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। जॉनी लीवर ने एक्स पर लिखा, “40 साल के दोस्त को खोना दुखद है, दो दिन पहले ही बात हुई थी।” सिन्टा ने भी श्रद्धांजलि दी। फैंस सोशल मीडिया पर उनके पुराने वीडियो शेयर कर भावुक हो रहे हैं। सतीश की पत्नी मधु शाह और परिवार के प्रति सभी ने संवेदना जताई है। उनका निधन भारतीय मनोरंजन जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

इसे भी पढ़ें- Aryan Khan Debut Series: आज आएगा आर्यन खान की डेब्यू सीरीज ‘बास्टर्ड्स ऑफ बॉलीवुड’ का फर्स्ट लुक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
News Portal Development Services in Uttar Pradesh
Cricket Score
सबसे ज्यादा पड़ गई
Share Market

शहर चुनें

Follow Us