New York Fashion Week: न्यूयॉर्क फैशन वीक 2025 की शुरुआत धूमधाम से हुई, और बॉलीवुड की ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा ने एक बार फिर अपनी देसी जड़ों का लोहा मनवा दिया। 10 सितंबर को राल्फ लॉरेन के स्प्रिंग 2026 कलेक्शन शो में प्रियंका और उनके पति निक जोनस ने फ्रंट रो में हाजिरी लगाई। यहां प्रियंका ने पैपराज़ी को ‘नमस्ते’ से अभिवादन किया, जो वीडियो में वायरल हो गया।
इसे भी पढ़ें- Aryan Khan Debut Series: आज आएगा आर्यन खान की डेब्यू सीरीज ‘बास्टर्ड्स ऑफ बॉलीवुड’ का फर्स्ट लुक
फैंस ने इसे देखते ही कमेंट्स की बौछार लगा दी- “दिल से देसी गर्ल”, “प्रियंका हमारी प्राइड”, “नमस्ते वाला स्टाइल टॉप क्लास”। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, जहां दंपति की केमिस्ट्री और प्रियंका की भारतीय संस्कृति की झलक ने सबको इम्प्रेस कर दिया। प्रियंका और निक ने ब्राउन शेड्स में ट्विनिंग की, जो उनके आइकॉनिक मेट गाला डेब्यू की याद दिला गया।
प्रियंका ने राल्फ लॉरेन फॉल 2025 कलेक्शन से एक सिंगल-ब्रेस्टेड ब्लेजर और मैक्सी स्कर्ट सेट पहना, जो पैस्ले प्रिंटेड ब्राउन-ग्रीन फैब्रिक में था। स्कर्ट फ्लोर-लेंथ थी, जिसमें फ्रिल्ड हेम और थिक ब्राउन लेदर बेल्ट था। उनके मेकअप में ब्रॉन्ज्ड चीक्स, स्मोकी आइज, मोटा लिपस्टिक और लूज वेवी हेयर्स थे, जो उनके ब्रॉन्ज्ड लुक को कंपलीट कर रहे थे। निक ने मैचिंग ब्राउन सूट पहना, जिसमें प्रिंटेड ब्राउन-बीज टाई, व्हाइट शर्ट और टॉर्टोइसशेल सनग्लासेस थे। दंपति ने हाथ पकड़े पोज दिए, मुस्कुराते हुए पपराज़ी को थैंक्स कहा, जो पावर कपल वाइब्स सेट कर गया।
शो में अन्य सेलेब्स जैसे जेसिका चैस्टेन, नाओमी वाट्स, ओपरा विन्फ्रे, माइंडी कलिंग, उशर और एरियाना डेबोस भी मौजूद थे। राल्फ लॉरेन का यह शो न्यूयॉर्क फैशन वीक का ओपनिंग इवेंट था, जो मिनिमलिस्ट थीम पर आधारित था। इसमें मोनोटोन आउटफिट्स, ओवरसाइज्ड जैकेट्स और क्लासिक एक्सेसरीज़ दिखाई गईं। प्रियंका, जो ब्रांड की लॉन्ग-टाइम क्लाइंट हैं, ने मेट गाला और अपनी शादी जैसे इवेंट्स में भी राल्फ लॉरेन पहना है।
शो के बाद प्रियंका डायर शो में भी नजर आईं। फैंस की प्रतिक्रिया कमाल की रही। इंस्टाग्राम और टिकटॉक पर वीडियो को लाखों व्यूज मिल चुके हैं। एक यूजर ने लिखा, “प्रियंका का नमस्ते देखकर भारत को गर्व महसूस हो रहा है।” एक अन्य ने कहा, “निक संग ट्विनिंग में भी देसी टच, लव यू प्रियंका!” यह इवेंट प्रियंका की ग्लोबल अपील और भारतीय संस्कृति के प्रति लगाव को हाइलाइट करता है।
न्यूयॉर्क फैशन वीक 11 सितंबर से आधिकारिक रूप से शुरू हो गया, जहां माइकल कोर्स जैसे डिजाइनर्स की कलेक्शन दिखेंगी। प्रियंका का यह अपीयरेंस साबित करता है कि वे फैशन वर्ल्ड की क्वीन हैं, जो अपनी जड़ों से कभी नहीं भटकतीं।
इसे भी पढ़ें- Akshay Kumar Networth: लग्जरी लाइफ जीते हैं अक्षय कुमार, करोड़ों की संपत्ति के हैं मालिक